Girl Nude On Road After Gangrape in Moradabad

 Girl Nude On Road After Gangrape In Moradabad : लड़कियों के साथ रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं| आयेदिन देश की अलग-अलग जगहों पर लड़कियों का रेप किया जा रहा है और वो भी बेहद खौफनाक तरीके से| वहीं, रेप करने वाले अब रेप तक ही सीमित नहीं हैं| इनके हौंसले इतने बुलंद है कि ये रेप के बाद किसी लड़की को सड़क पर नंगा भी घुमा रहे हैं|

बतादें कि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक ऐसी ही घटना घटी है| जहां के भोजपुर इलाके में 5 युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फिर इसके बाद उसे सड़क पर सरेआम बिना कपड़ों के छोड़ दिया| लड़की के तन पर एक भी कपड़ा आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसे ऐसे ही सड़क पर नंगा चलने पर मजबूर किया| लड़की का वीडियो सामने आया है| जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

फिलहाल, इस घटना को अब पुलिस ने संज्ञान में लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की है| बताया जाता है कि, पुलिस ने गैंगरेप के 5 आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि 4 अभी फरार हैं| जिन्हें पकड़ने की कोशिश चल रही है| स्थानीय एसपी का कहना है कि घटना में विधिवत कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

किडनैप कर ले गए थे लड़की को

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की एक मेले में गई हुई थी| जहां से उसे इन 5 युवकों ने किडनैप किया और फिर अपने साथ एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया| वहीं, गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाया और उसे ऐसे ही घर तक जाने को मजबूर किया| बताया जाता है कि, जब इलाके के अन्य लोगों ने लड़की को इस हालत में देखा तो वह लड़की को घर लेकर गए और जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई|















Comments

Popular posts from this blog

IAS Crying: पीड़ितों के लिए किसी आईएएस अफसर को रोते हुए देखा है? आज देखिए, आंखों से बंद नहीं हो रहे आंसू, निर्देश देने में फफक रहे शब्द

Organizing Vishwashanti Rudayag: शारदीय नवरात्रों के शुभारंभ पर विश्वशांति रुदयाग का आयोजन

Women Empowerment Top Priority of BJP