Uttarakhand Massive Landslide And Highway Close

 उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके अलावा बारिश भी जारी है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रुद्रपायाग में नेशनल हाईवे 109 को बुधवार से बंद कर दिया गया है। ऐसा Landslide की वजह से हुआ है। जिले के तरसाली गांव के पास अचानक भूस्खलन के कारण पहाड़ों से भरभराकर मलबा नीचे गिरने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। खासतौर पर बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से Yellow Alert जारी किया गया है।

मौसम में हुई इस तबदीली के कारण कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बारिश पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। वही आपको बता दे कि गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते Highway को बंद किया गया है। टीम का कहना है कि जब पत्थर गिरना रुकेंगे तब भी हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरा, जिससे 5 घंटे यातायात बंद रहा, साथ ही सुरक्षा के चलते पुलिस ने मार्ग से पैदल आवाजाही को भी कुछ देरे के लिए रोका। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे पुनाड़ स्थित महादेव मंदिर के पीछे की तरफ से भारी भूस्खलन से बोल्डर सीधे नया बस अड्डा मार्ग पर जा गिरे। बोल्डरों से नए बस अड्डे के मार्ग किनारे निर्मित नगर पालिका के शौचालय को भी क्षति पहुंची है।







Comments

Popular posts from this blog

IAS Crying: पीड़ितों के लिए किसी आईएएस अफसर को रोते हुए देखा है? आज देखिए, आंखों से बंद नहीं हो रहे आंसू, निर्देश देने में फफक रहे शब्द

Organizing Vishwashanti Rudayag: शारदीय नवरात्रों के शुभारंभ पर विश्वशांति रुदयाग का आयोजन

Women Empowerment Top Priority of BJP